Connect with us

भदोही

संसाधन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा उप डाकघर गोपीगंज, एक माह से खराब प्रिंटर से बढ़ी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

खाताधारकों को लेनदेन में दिक्कत, बार-बार काटने पड़ रहे चक्कर

स्टाफ की कमी और तकनीकी खराबी से प्रभावित हो रहा कामकाज

गोपीगंज (भदोही)। जनपद के प्रमुख व्यावसायिक नगर गोपीगंज स्थित उप डाकघर इन दिनों संसाधनों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि एक माह से प्रिंटर खराब पड़े होने के कारण खाताधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उप डाकघर में डाकपाल और तीन डाक सहायकों का पद स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में केवल दो डाक सहायक ही कार्यरत हैं। स्टाफ की कमी के चलते दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं को सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

खाताधारक परेशान, विभागीय कार्रवाई का इंतजार

Advertisement

खाताधारकों का कहना है कि पिछले एक महीने से प्रिंटर खराब पड़ा है। विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जमा और निकासी के बाद पासबुक में बैलेंस प्रिंट न होने से लोगों को बार-बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सुधार की मांग तेज

व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने डाक अधीक्षक से व्यवस्था सुधारने और प्रिंटर को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डाकघर में कर्मचारियों की कमी भी गंभीर समस्या है, जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

स्थानीय खाताधारकों ने भी मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द तकनीकी खराबी दूर करे और रिक्त पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित करे, जिससे सुचारु रूप से सेवाएं बहाल हो सकें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page