Connect with us

गाजीपुर

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गंगा तट के कटानरोधी कार्यों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर के कोल्हुआघाट से फुलवारी तक किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

ड्रेजिंग कार्य भी देखा, अधिकारियों को बाढ़ से पहले सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश

सैदपुर (जयदेश)। वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र के कोल्हुआघाट से फुलवारी गंगा तट तक कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से पूर्व चल रहे कटानरोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा तट पर लगाए जा रहे बोल्डर (पत्थरों) तथा अन्य कटानरोधी निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान जन-धन और कृषि भूमि की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मंडलायुक्त ने गंगा नदी की मध्य धारा में मशीनों के माध्यम से चल रहे ड्रेजिंग (गहराईकरण) कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, जिससे बाढ़ के समय नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने में मदद मिल सके।

Advertisement

निरीक्षण के अंत में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाढ़ एवं कटान की संभावित स्थिति को देखते हुए सुरक्षा और बचाव संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page