Connect with us

बलिया

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जिगनी खास रेलवे स्टेशन के पास हादसा, खेत की ओर जाते समय गई जान

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम

बलिया (गड़वार)। गड़वार थाना क्षेत्र के जिगनी खास रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

खेत की ओर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जिगनी खास गांव निवासी गणेश यादव (60), पुत्र स्वर्गीय प्रेमा यादव, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह घर से खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

परिवार में पसरा मातम

मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page