Connect with us

बलिया

जिला सहकारी बैंक का स्थापना दिवस 10 जुलाई को, उपलब्धियों का होगा लेखा-जोखा

Published

on

Loading...
Loading...

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

चेयरमैन बोले— घाटे से निकलकर मुनाफे में पहुंचा जिला सहकारी बैंक

बलिया। जिला सहकारी बैंक का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव 10 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर मुख्य अतिथि तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

एक वर्ष की उपलब्धियां होंगी प्रस्तुत

सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने बताया कि समारोह के दौरान बीते एक वर्ष की उपलब्धियों और बैंक की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिला सहकारी बैंक कभी घाटे में था, वह वर्तमान प्रबंधन के प्रयासों से अब मुनाफे की स्थिति में पहुंच गया है।

एक लाख से अधिक खाताधारक

चेयरमैन ने बताया कि बैंक के पूरे जिले में एक लाख से अधिक खाताधारक हैं। इनमें हाल के समय में 46 हजार से अधिक नए खाताधारक जुड़े हैं, जिससे बैंक का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

Advertisement

25 करोड़ के ऋण वितरण की मंजूरी

उन्होंने बताया कि बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के कारण रिजर्व बैंक की अनुमति के बाद 25 करोड़ रुपये तक ऋण वितरण का प्रावधान मिला है। हालांकि कर्मचारियों की कमी और ऋण वसूली की व्यावहारिक चुनौतियों को देखते हुए फिलहाल लगभग 10 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page