वाराणसी
कुआर बाजार उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
शुभम जायसवाल बने अध्यक्ष, व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान
बैठक में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन
पिंडरा। उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर प्रदेश) की कुआर बाजार इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को व्यापारियों की बैठक में की गई। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की संस्तुति एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में शुभम जायसवाल को अध्यक्ष, कृष्ण कुमार गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष, संजय जायसवाल को मुख्य संरक्षक तथा राकेश सिंह और संतोष मोदनवाल को संरक्षक बनाया गया है।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी में अरविंद जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता और विनोद सोनकर को उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता को महामंत्री, भाई लाल जायसवाल एवं संतोष सेठ को संयुक्त महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा ब्रजेश सेठ और आशीष जायसवाल को संगठन मंत्री, मुकेश गुप्ता एवं मोहित सिंह पटेल को मंत्री, आकाश जायसवाल को मीडिया प्रभारी तथा ज्ञान प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में क्षेत्र के दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे और नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
