Connect with us

बलिया

महावीरी झंडा महोत्सव से पहले निकला पहला ‘राम अखाड़ा’ जुलूस

Published

on

Loading...
Loading...

अस्त्र कला के प्रदर्शन और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ सिकंदरपुर

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पारंपरिक आयोजन

बलिया (सिकंदरपुर)। आगामी 16 जुलाई को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस से पहले नगर में पारंपरिक अखाड़ों की शुरुआत हो गई। शनिवार देर रात महावीर स्थान से गणेश सोनी के नेतृत्व में प्रथम ‘राम अखाड़ा’ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लेते हुए पारंपरिक अस्त्र कला और लाठी-डंडों के करतबों का प्रदर्शन किया।

नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला जुलूस

जुलूस महावीर स्थान से शुरू होकर सोनार गली, पुराना पोस्ट ऑफिस, जलपा चौक, रशीदिया चौक, भिखपुरा और गुरुजी के मोड़ से होते हुए डोमनपुरा स्थित चतुर्भुजनाथ (ठाकुर जी) मंदिर पहुंचा। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जुलूस पुनः महावीर स्थान लौटकर संपन्न हुआ।

जगह-जगह हुआ स्वागत

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अखाड़े के प्रतिभागियों ने पारंपरिक अस्त्र संचालन और लाठी-डंडों के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। ‘जय महावीर’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

Advertisement

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील माने जाने वाले रशीदिया चौक और भिखपुरा चौक पर बैरिकेडिंग कर व्यापक पुलिस बल तैनात किया था। उपजिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संजय जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रयाग चौहान, डॉ. उमेश चंद, नजरुल बारी उर्फ बल्लू मास्टर सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जुलूस शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page