Connect with us

मिर्ज़ापुर

डेढ़ माह बाद युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जिगना थाने में पिता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज

बेटे को न्याय दिलाने के लिए पिता ने किया लंबा संघर्ष

मिर्जापुर। थाना जिगना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में लगभग डेढ़ माह बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता रमाकांत प्रजापति की तहरीर पर थाना जिगना में अपराध संख्या 0170/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में मामला पंजीकृत किया गया है।

20 मई को हुई थी युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के दुबार कला निवासी रमाकांत प्रजापति के पुत्र निशांत कुमार प्रजापति की 20 मई 2026 को जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि निशांत की गला दबाकर हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।

लंबे संघर्ष के बाद दर्ज हुई एफआईआर

पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना के बाद लगातार शिकायतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के संकेत मिलने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए लगातार प्रयास जारी रखा।

Advertisement

न्यायालय में भी की गई थी पहल

इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने पीड़ित परिवार की ओर से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। बताया गया कि मामले को लेकर अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, मिर्जापुर की अदालत में वाद दायर किया गया था, जिस पर 7 जुलाई को रिपोर्ट तलब की गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना जिगना पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page