Connect with us

गाजीपुर

राशन वितरण केंद्र के पास टूटा बिजली का तार, आधे घंटे तक दौड़ती रही करंट

Published

on

Loading...
Loading...

नारी पचदेवरा में बड़ा हादसा टला, जर्जर तारों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

बिजली आपूर्ति बंद होने में हुई देरी, विभाग से जर्जर लाइन बदलने की मांग

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित बाघी फीडर के नारी पचदेवरा हाल्ट के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली का तार टूटकर नीचे लटक गया। हैरानी की बात यह रही कि तार टूटने के बावजूद करीब आधे घंटे तक विद्युत आपूर्ति जारी रही। संयोगवश इस दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

राशन वितरण केंद्र के पास हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां बिजली का तार टूटा, वहीं राशन वितरण केंद्र संचालित होता है, जहां लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय कोई व्यक्ति टूटे हुए तार की चपेट में आ जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

सूचना के बाद बंद हुई बिजली

घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग ने करीब आधे घंटे बाद पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

Advertisement

जर्जर तारों से परेशान ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि बाघी फीडर की विद्युत लाइन के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटते रहते हैं। उनका कहना है कि शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब इस फीडर पर किसी न किसी कारण फॉल्ट न आता हो।

जर्जर लाइन बदलने की मांग

लगातार हो रही बिजली की समस्याओं और जर्जर तारों के कारण उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाए और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page