Connect with us

वाराणसी

पांडेयहाता से आर्यनगर तक विरासत गलियारा निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मंडलायुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक ने कार्य प्रगति का लिया जायजा

वाराणसी। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा द्वारा पांडेयहाता से आर्यनगर चौराहे तक बन रहे विरासत गलियारा (हेरिटेज कॉरिडोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, सड़क व्यवस्था एवं स्वच्छता से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई।

सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि एक सप्ताह के भीतर बिटुमिन्स कार्य पूर्ण कर सड़क को मोटरेबल बना दिया जाएगा।

इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आगामी शनिवार तक सड़क को पूरी तरह मोटरेबल किया जाए तथा पथ प्रकाश के लिए विद्युत पोलों की स्थापना भी सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

अतिक्रमण हटाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त अजय जैन को निर्देश दिए कि फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।

स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि पांडेयहाता से धर्मशाला तक जहां-जहां मलबा और कूड़ा पड़ा है, उसे नगर निगम की टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से हटाया जाए ताकि क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य बना रहे।

Advertisement

विरासत गलियारा परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और क्षेत्र को व्यवस्थित व स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page