Connect with us

वाराणसी

काशीराम चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों ने किया वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

Loading...

शिवपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवपुर थाना क्षेत्र की काशीराम चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अमरीश दुबे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अरविंद सरोज एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने विभिन्न पौधे लगाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। चौकी इंचार्ज अमरीश दुबे ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण और तापमान को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील भी की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page