Connect with us

Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल, बनपुरवा रमना में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद रहे। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में 91 एनसीसी बटालियन एवं 97 बटालियन के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
अपने संबोधन में बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाए।
उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अपने आसपास हरित वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार चौबे, लेफ्टिनेंट हवलदार यादव, शशिकांत शर्मा, तृप्ति शुक्ला, अमित कुमार, हेमा चौबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page