Connect with us

वाराणसी

कनियर गांव में 35 लाख से बने ग्रामीण हाट बाजार का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विकास खंड बड़ागांव के ग्राम सभा कनियर में मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण हाट बाजार का उद्घाटन विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन के साथ विधिवत किया।

मुख्यमंत्री पुरस्कार के तहत प्राप्त 35 लाख रुपये की धनराशि से गांव में 10 दुकानों का निर्माण कराया गया है। यह पुरस्कार राशि उन गांवों को प्रदान की जाती है जहां चतुर्दिक विकास कार्य हुए हों। ग्रामीण हाट बाजार बनने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा गांव की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।

Loading...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सोच के अनुरूप गांवों की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ने से आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रतिभा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी डॉ. जे.पी. दुबे, पवन कुमार सिंह, सुनील सिंह, अरविंद मिश्रा, आशीष सिंह, बबलू शर्मा, मिट्ठे सिंह, हरिशंकर पटेल, मन्नू, समीर, बच्चा मिश्रा, शिव रतन गिरी, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, प्रधान अशोक पटेल, सुभाष पटेल, उमाशंकर पटेल, चंदू यादव और संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान उषा रानी पटेल ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page