Connect with us

चन्दौली

जमानत पर छूटे युवक के तिलक में बखेड़ा, प्रेमिका ने पहुंचकर खोली पोल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित हाईवे किनारे एक होटल में आयोजित तिलक समारोह में बीती रात उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम रुकवा दिया। युवती के अचानक पहुंचने से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई।

युवती ने खुद को दूल्हा बने युवक की प्रेमिका बताते हुए दावा किया कि दोनों के बीच पिछले पांच वर्षों से संबंध है। उसका आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिवार के दबाव में वह दूसरी शादी कर रहा है। इसी को लेकर उसने तिलक समारोह में विरोध दर्ज कराया, जिससे माहौल बिगड़ गया।

युवती का यह भी कहना है कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था, जिसमें युवक जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। जमानत मिलने के बाद ही उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी।

सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई। अधिकारियों के अनुसार, मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

घटना के बाद युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया और सुरक्षा देने के बजाय उसे हाईवे पर छोड़ दिया गया। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि मऊ जिले में कुछ लोगों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित है और पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page