Connect with us

वाराणसी

पीएम के रोड शो के पूर्व संध्या पर सपा नेता को किया गया हाउस अरेस्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पीएम के रोड शो की पूर्व संध्या पर वाराणसी में सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले ही पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई सपा नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया।

इसी क्रम में विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” को देर रात कोतवाली पुलिस ने लोहटिया स्थित उनके आवास पर पहुंचकर घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए। इसके अलावा समन यादव, शुभम सेठ “गोलू”, पिंटू पाल, ईशान श्रीवास्तव और रवि यादव समेत दर्जनभर से अधिक सपा नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया।

Loading...

इस कार्रवाई पर सपा नेताओं ने नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। फिलहाल, पीएम के रोड शो को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page