Connect with us

वाराणसी

गंगा में अवशेष फेंकने के मामले में 27 अप्रैल को हाई कोर्ट में सुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/प्रयागराज। वाराणसी में रमजान के दौरान नाव पर इफ्तार करने और बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंके जाने से जुड़े मामले में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को निर्धारित की गई है। इस प्रकरण पर बुधवार को न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की एकल पीठ में सुनवाई हुई, जहां अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली तारीख तय की।

Loading...

प्रकरण के तहत वाराणसी निवासी मो. आजाद अली, निहाल अफरीदी, मो. तहसीम, मोहम्मद तौशीफ, अनस सहित अन्य के विरुद्ध धार्मिक भावना भड़काने समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। निचली अदालत द्वारा जमानत अर्जी निरस्त किए जाने के बाद आरोपियों ने अब हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जिस पर सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page