Connect with us

मनोरंजन

सनी देओल की नई फिल्म ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस की बढ़ी उत्सुकता

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। साल 2026 अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol ) के करियर के लिए नई ऊंचाइयों का संकेत दे रहा है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद उनके पास ‘इक्का’, ‘लाहौर 1947’, ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘बॉर्डर 3’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पहले से मौजूद हैं। इसी क्रम में अब उनके खाते में एक और बड़े स्तर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म जुड़ गई है, जिससे उनकी सक्रियता और बढ़ गई है। वहीं, सिनेमा प्रेमियों में भी सनी देओल की एक और मूवी की घोषणा सुनकर उत्सुकता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मकार A. R. Murugadoss के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन चेन्नई के निर्देशक बालाजी गणेश कर रहे हैं, जो इससे पहले मुरुगदास के साथ सहायक और सह-निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। इस फिल्म का संभावित शीर्षक ‘एंटनी’ बताया जा रहा है और यह सनी देओल का मुरुगदास तथा एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ पहला सहयोग होगा।

Loading...

बताया जा रहा है कि इस एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। फिल्म में सनी देओल के साथ पहली बार अभिनेत्री Jyothika नजर आएंगी, जो उनसे उम्र में 21 वर्ष छोटी हैं। वहीं अभिनेता Vijay Varma इसमें एक खलनायक की भूमिका निभाते दिख सकते हैं। निर्माताओं की योजना इसे बड़े पैमाने पर फिल्माकर वर्ष 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की है।

गौरतलब है कि ए. आर. मुरुगदास के नाम कई सफल फिल्मों का रिकॉर्ड है, जिनमें Ghajini प्रमुख है। हालांकि, बीते वर्ष उन्होंने Salman Khan के साथ फिल्म सिकंदर पर काम किया था, जो अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। ऐसे में अब सनी देओल के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रदर्शन करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page