Connect with us

वाराणसी

अक्षय तृतीया पर 1100 बटुकों का होगा यज्ञोपवीत संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya ) के पावन अवसर पर काशी में 1100 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन दुर्गाकुंड स्थित धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज की तपोस्थली धर्मसंघ शिक्षा मंडल में संपन्न होगा, जिसमें पूर्वांचल सहित देश के आठ राज्यों से बटुक भाग लेंगे।

संयोजक धर्मसंघ महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय के अनुसार, धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में 20 अप्रैल को प्रातः सात बजे से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उपनयन संस्कार संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Loading...

इस अवसर पर 100 से अधिक यज्ञ वेदियों का निर्माण किया जाएगा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुक आहुतियां अर्पित करेंगे। बताया गया कि इस बार अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक उपनयन संस्कार होगा। इसमें लगभग 50 प्रतिशत बटुक उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होंगे, जबकि शेष 50 प्रतिशत दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से आएंगे।

इसके साथ ही धर्मसंघ से संचालित श्रीधर्मसंघ शिक्षा मंडल में अध्ययनरत वेदपाठी बटुकों के लिए शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण की भी शुरुआत की जाएगी। पं. शिवनाथ मिश्र संगीत अकादमी के प्रशिक्षक बटुकों को तबला, गायन और हारमोनियम की शिक्षा देंगे, जिसके बाद उन्हें सितार और बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page