गोरखपुर
मेधावी छात्रों को मेडल और शिल्ड देकर किया गया सम्मानित
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। सहजनवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कटसहरा में बुधवार को अंकपत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सहजनवां यज्ञ नारायण वर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए। साथ ही नवोदय विद्यालय तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय अनन्तपुर में प्रवेश हेतु चयनित छात्रों को मेडल एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा, डायट मेटर दिनेश कुमार, शिक्षक संघ अध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार शुक्ल, एआरपी मनोज श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार, सत्यब्रत समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
