गोरखपुर
Mahfuz Star ने जीता प्रीमियम लीग दुग्गी टूर्नामेंट का खिताब
गोरखपुर। सहजनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरपुर में आयोजित प्रीमियम लीग “फाइनल नाइट दुग्गी टूर्नामेंट” खेल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में हरपुर की टीम (Mahfuz Star) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खलीलाबाद की मजबूत टीम (KLD Warriors) को 3 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस भव्य टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों की भागीदारी ने इसे क्षेत्र का एक बड़ा खेल आयोजन बना दिया।
हर मैच में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सहजनवां यशपाल सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बादशाह, संजीव यादव, सलमान अंसारी, इंसान अली, नबी रसूल, रफीक अहमद, शहंशाह, कमलेश कुमार, रोजन अली एवं शाहिद हाफी का सराहनीय योगदान रहा। अंपायर के रूप में CRPF जवान रोजन अली ने निष्पक्ष निर्णय दिए, जबकि रानू शुक्ला, सुनील कुमार की शानदार कमेंट्री ने मैच को और भी रोमांचक बना दिया।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव ताज मोहम्मद मजनू अजीत यादव नजरे आलम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र शुक्ला एवं क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे यह आयोजन खेल और एकता का प्रतीक बन गया।
