Connect with us

गोरखपुर

गोला उपनगर में राप्तीनगर डिपो के बस चालकों की भर्ती 10 अप्रैल को

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। राप्तीनगर डिपो में बस चालकों की भर्ती के लिए आगामी 10 अप्रैल को गोला उपनगर में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

इस संबंध में बस्ती मंडल प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा भर्ती की तैयारी पूरी कर ली गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए। इसके साथ ही हैवी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।

Loading...

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक परीक्षण लिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर भेजा जाएगा, जहां उनका अंतिम परीक्षण होगा। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page