Connect with us

गाजीपुर

बच्चों को ले जाने के विवाद में खूनी वारदात, ससुर की हत्या; दामाद गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली (गाजीपुर) जयदेश। सैदपुर थाना क्षेत्र के ईशनपुर भितरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब दामाद ने अपने चचेरे ससुर मुमताज अंसारी की सिल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित दामाद निजामुद्दीन, निवासी सरैया गांव, थाना जैतपुरा, वाराणसी, को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मृतक मुमताज अंसारी (62) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुमताज अंसारी भितरी बाजार में साइकिल पंचर बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

बताया गया कि निजामुद्दीन की पत्नी जैनफ, जो इम्तियाज अंसारी की पुत्री थी, का छह माह पूर्व निधन हो गया था। जैनफ के तीन छोटे बच्चे, जिनकी उम्र क्रमशः 6 वर्ष, 4 वर्ष और 2 वर्ष है, फिलहाल ननिहाल में रह रहे थे। निजामुद्दीन अपने एक बच्चे को साथ ले जाना चाहता था, लेकिन मना करने पर विवाद बढ़ गया और उसने सिल पत्थर से हमला कर मुमताज अंसारी की हत्या कर दी।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मॆमून निशा ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page