गाजीपुर
मध्यस्थता से सुलझे चार पारिवारिक विवाद, दंपतियों की कराई गई विदाई
गाजीपुर (जयदेश)। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइंस परिसर में पति-पत्नी के विवादों से जुड़े कुल 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से लंबे समय से चल रहे चार मामलों में दोनों पक्षों को मध्यस्थता के माध्यम से आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से मतभेद दूर कराए गए और बिना किसी दबाव के राजी-खुशी विदाई कराई गई।

इन चारों प्रकरणों में सुलह होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। वहीं दो मामलों में पक्षों को विधिक सलाह प्रदान करते हुए उन्हें भी निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों में सहमति नहीं बन पाने के कारण अगली तिथि तय की गई है।

इन प्रकरणों के समाधान में कमरूद्दीन, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
