Connect with us

गाजीपुर

चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मखदुमपुर/सादात (गाजीपुर) जयदेश। पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी इंचार्ज मखदुमपुर पुनीत कुमार अपनी टीम के साथ सूचना के आधार पर बरहपार नरसतपुर गांव पहुंचे, जहां घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार (पुत्र रामकुमार, निवासी बरहपार) और निखिल कुमार (पुत्र सुरेश कुमार, निवासी सेमरौल) बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया, जिसमें ल्यूमिनस बैटरी व इन्वर्टर, प्रिंटर, डीवीआर, वाई-फाई राउटर, दो मॉनिटर, चार्जर, माउस, कीबोर्ड, यूपीएस और कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी 2026 की रात बरहपार नरसतपुर स्थित कम्पोजिट स्कूल परिसर में बने पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस संबंध में 22 फरवरी 2026 को प्रधान प्रतिनिधि नरेश भारती की तहरीर पर सादात थाने में अपराध संख्या 45/2026 के तहत धारा 305(ए) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में चौकी इंचार्ज पुनीत चौधरी, कांस्टेबल गौरव रावत और शैलेष कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page