गोरखपुर
शहीद दिवस पर उठी बड़ी मांग: गोरखपुर में बने वंदे मातरम चौक
गोरखपुर। शहीद दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोरखपुर शहर में किसी प्रमुख चौराहे का नाम “वंदे मातरम चौक” रखने की मांग उठाई गई। इस संबंध में एक मांग पत्र जिला अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राकेश श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), डॉ. विनय मल्ल (प्रदेश अध्यक्ष, योग प्रकोष्ठ) तथा प्रदेश क्षेत्रीय महामंत्री श्याम बाबू शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर के व्यस्ततम चौराहों—नौसढ़, गोलघर अथवा खजांची—में से किसी एक को “वंदे मातरम चौक” घोषित किया जाना चाहिए। इससे न केवल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर डॉ. उदय चंद शर्मा, अजय कुमार विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, जनार्दन मिश्रा, डॉ. चिन्मयानंद मल्ल, शिवानंद श्रीवास्तव, अमरनाथ मणि, आशुतोष सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, सत्येंद्र सिंह, चंदन मौर्य, ऋषभ दुबे, रवि दुलारे कनौजिया, मोनिका शरण श्रीवास्तव, आशा शर्मा, लीला श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, इंद्र कला साहनी, पुष्पा जैन, संगीता शाही सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
