गोरखपुर
गीडा थाना परिसर में सीओ दफ्तर शिफ्ट
Loading...
Loading...
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा क्षेत्र/हरपुर बुदहट की जनता और फरियादियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय बदलाव हुआ है। क्षेत्राधिकारी गीडा का कार्यालय, जो अब तक सहजनवा तहसील परिसर के प्रथम तल पर अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था, अब वह स्थायी रूप से गीडा थाना परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
Loading...
गीडा थाना नये भवन में स्थानांतरित होने बाद जिस भवन में थाना पहले चलता था उसको रंगाई पुताई व मरम्मत कराने के बाद सीओ कार्यालय स्थापित किया गया। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यालय को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए तैयार किया गया।
Continue Reading
