Connect with us

गोरखपुर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

क्षत्रियों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा: कुंवर हरिवंश सिंह

अपनों का उत्थान अपने ही करेंगे सरकारें नहीं: अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत के होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में देश प्रदेश के हजारों क्षत्रियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम का आयोजन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूर्वांचल प्रांत विनोद कुमार सिंह तथा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू रहे। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उप्र पूर्वांचल प्रांत का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को गोरखपुर क्लब सिविल लाइंस में आयोजित हुआ। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित पूरे देश तथा उत्तर प्रदेश के कोने कोने से सजातीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन की एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मिसाल पेश की है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने यूजीसी कानून लाकर हमारी पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने होली मिलन के लिए फाग गाकर कार्यक्रम में रौनक ला दिया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि सभी को संगठित होकर यूजीसी काले कानून का विरोध करना चाहिए। समय की मांग है सभी सवर्ण एकजुट हो जाएं। अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार सिंह लालू ने कहा कि अपनों का साथ अपने ही देंगे कोई सरकार नहीं देगी। सभी पार्टियां और सरकार हमारे समाज को पीछे धकेलने में लगी है ऐसे में एकजुट होना बहुत जरूरी है। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर क्लब खचाखच भर गया। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में आयोजकों ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। गांवों में घर घर जाकर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र दिया गया था तथा इसके लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में होर्डिंग, बैनर हफ्तों पहले ही लग गए थे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के भाजपा विधायक विपिन सिंह, चिल्लूपार से भावी विधानसभा प्रत्याशी अस्मिता चन्द, गगहा के ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चन्द, देवरिया जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रसेन सिंह, सीपी सिंह, राजकुमार सिंह, सावन शाही, सुमित सिंह श्रीनेत, शशांक शेखर सिंह, सात्विक सिंह श्रीनेत कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रांत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों सहित पूर्वांचल के सभी जिलों से हजारों की संख्या में आए सजातीय लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page