Connect with us

गाजीपुर

गणवेश में निकले स्वयंसेवक, नगर भ्रमण से दिया राष्ट्रीय भावना का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सैदपुर जिला केंद्र स्थित सैदपुर नगर में विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन और एकता का प्रभावशाली परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित होकर नॉर्मल स्कूल के प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां परम पवित्र भगवा ध्वज की स्थापना के उपरांत बौद्धिक कर्ता सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी ने संचलन में शामिल स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसके बाद स्वयंसेवक निर्धारित मार्गों से नगर भ्रमण पर निकले। संचलन का मार्ग नॉर्मल स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, पश्चिम बाजार सब्जी मंडी और नई सड़क से होकर गुजरा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय भावना, एकता और अनुशासन का संदेश प्रसारित करना रहा।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल किए बिना विश्राम करना उचित नहीं है और सभी को समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर में भी प्रेरक संदेश अंकित था— “लक्ष्य तक पहुंचे बिना, पथ में पथिक विश्राम कैसा। लक्ष्य प्रेरित बाण हैं हम, ठहरने का काम कैसा।”

Advertisement

अंत में सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page