Connect with us

गाजीपुर

मरहूम वाजिद प्रधान के पुत्र अयाज सिद्दीकी ने भव्य रोजा इफ्तार का किया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

कुंडेसर (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अपने दरवाजे पर सर्व धर्म समाज के लिए भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया।
इस आयोजन में गांव और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में हर धर्म, जाति के लोग शिरकत कर रोजा खोला। इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सादगीपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से किया गया।

अयाज सिद्दीकी ने रोजेदार एवं आए हुए अतिथियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। और उनके लिए खजूर, फल, शरबत, तथा विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई थी। जैसे ही मस्जिदों से अजान हुई, सभी रोजेदार एवं आए हुए अतिथिगण एक साथ इफ्तार कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। रोजेदार दिनभर भूखे-प्यासे रहकर पानी और शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई।

क्षेत्रीय विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को कायम रखते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों, परंपराओं एवं रीति-रिवाज का सम्मान करना चाहिए। इससे समाज में एकता बनी रहती है और प्रेमभाव बना रहता है।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथि मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, अनिरुद्ध बीडीसी, मेराज खान, शमशाद हाफिज, नूरनैन खान, बब्बन पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी राय, सीताराम, रामपति यादव, शमशाद खान, सीमा खान, पूर्व प्रधान विक्रम यादव आदि क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page