Connect with us

गाजीपुर

स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान और सामाजिक सर्वेक्षण से दिखाई सक्रियता

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार के कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का विकास हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात डॉ. विजय श्याम पांडेय ने स्वयंसेविकाओं को NSS का लक्ष्य गीत सिखाया। साथ ही विद्यार्थियों को कविता, भाषण, नृत्य और गीत के लिए विषय दिए गए, जिनमें राष्ट्रवाद, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और प्रेरणा जैसे सामाजिक विषय शामिल थे।इसके बाद डॉ. अभिषेक तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को NSS के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने NSS के लोगो, उसके आदर्श वाक्य “Not Me But You” तथा इसके महत्व को समझाते हुए समाज सेवा के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया गया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएँ बनाईं, पोस्टर बनाए, स्लोगन लिखे तथा सजावट का कार्य किया।

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा यह समझाना था कि कला के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। तीसरे स्तर में स्वयंसेविकाओं ने जमानियां स्टेशन वार्ड नंबर अठारह में भ्रमणकर साफ सफाई की तथा वहाँ उन्होंने समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को जाना एवं सर्वेक्षण करना सीखा। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने यह जानकारी एकत्र की कि बच्चे स्कूल जाते हैं या नहीं, माताएँ काम करती हैं या नहीं तथा उनकी साक्षरता का स्तर क्या है। इस गतिविधि से स्वयंसेविकाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिला। इसके बाद के सत्र में “जीवन दर्शन और समाज” पर अखिलेश कुमार राधारानी ने व्याख्यान दिया।

Advertisement

उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर स्वयं एक सेविकाओं से बातचीत और आधुनिक जीवनशैली में तनाव को कैसे कम करें उस विषय पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। दिनभर की गतिविधियों ने स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता को और अधिक प्रोत्साहित किया। शिविर का कुशल संचालन डॉ अभिषेक तिवारी एवं डॉ राकेश कुमार सिंह तथा प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह के निर्देशन में हो रहा है। शिविर में डॉ विजय श्याम पांडेय,कार्यक्रम प्रभारी डॉ राकेश कुमार सिंह डॉ अभिषेक तिवारी पप्पू कुमार, कमलेश प्रसाद विजय पांडेय, अनिमेष पांडेय सभी शिक्षकगण व स्वयं सेविकाएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page