Connect with us

गाजीपुर

जमानियां में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Published

on

Loading...
Loading...

व्यक्तित्व विकास का बड़ा मंच है रासेयो

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इकाई प्रथम के स्वयं सेवक कृष्णानंद पाठक ने सरस्वती वंदना एवं विभिन्न छात्र-छात्राओं ने शानदार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक बहुत बड़ा मंच है। छात्र- छात्राएं यहां के सीखे हुए गुर को अपने जीवन में उतार कर एक कुशल नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज और देश का बहुत बड़ा उपकार कर सकते हैं।

Advertisement

युवाओं में असीमित ऊर्जा और अपार आवेश को नियंत्रित करने की क्षमता है। सकारात्मक सोच बनाए रखने में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका अद्वितीय है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मन्नू सिंह ने कहा कि आप राष्ट्रीय सेवा योजना में सीखे हुए व्यवहार को अपने जीवन में उतारकर अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह कहा कि व्यक्तित्व का सबसे बड़ा मंच राष्ट्रीय सेवा योजना है इस जुड़े स्वयं सेवक सेविकाएं जीवन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.राकेश कुमार सिंह ने किया।

आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो.अरुण कुमार, डॉ विजय श्याम पांडेय, शिक्षक प्रभाकर सिंह, डॉ रविन्द्र मिश्र,कमलेश प्रसाद पप्हेपू कुमार सहित स्वयं सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page