Connect with us

गाजीपुर

करण्डा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 34/2026 धारा 69 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, उ.नि. राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सबुआ टड़िया गांव से नन्दगंज जाने वाले मार्ग पर नदी के पुल के पास से अभियुक्त शुभम यादव पुत्र राजाराम यादव को गिरफ्तार किया। वह थाना करण्डा में दर्ज उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त शुभम यादव निवासी ग्राम सौरम (थाने का पुरा), थाना नन्दगंज, गाजीपुर है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 34/2026 धारा 69 BNS थाना करण्डा, गाजीपुर में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page