Connect with us

गाजीपुर

चैत्र रामनवमी व ईद-उल-फितर को लेकर सादात थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। चैत्र रामनवमी और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के थाना सादात परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने की, जिसमें थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से आए हिंदू एवं मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भाग लिया।

बैठक में नवरात्र, रामनवमी मेला और ईद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम पंचायत मजुई, कटया, डढवल, कुआटी, मखदुमपुर, भीमापार और कुंदूरशीपुर से आए लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान ग्राम पंचायत कटया के ग्राम प्रधान रमेश सिंह यादव ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर थाना प्रभारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा नगर पंचायत सादात के वार्ड नंबर 1 स्थित प्राचीन रामनवमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अजय प्रताप बरनवाल, व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, द्वारा भी सुरक्षा की मांग की गई, जिस पर थाना प्रभारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में प्रमुख रूप से कुंदन सिंह, मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, रमेश सिंह यादव, ग्राम प्रधान कटया, अजय प्रताप बरनवाल, व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रमुख समाजसेवी, उप निरीक्षक सुरेंद्र राम मिश्रा, उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी, उप निरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा, हेड मोहरीर मुकेश सिंह, हमराही जितेंद्र कुमार यादव तथा कांस्टेबल मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page