Connect with us

सियासत

भाजपा महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में मंगलवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में शासन द्वारा नामित सभासदों के सम्मान में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुई, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि नामित पार्षद समाज और संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने सभी पार्षदों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नामित पार्षद नगर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कार्यक्रम का संचालन नवीन कपूर ने किया, जबकि अंत में अशोक पटेल ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मानित नामित पार्षदों में संजीव चौरसिया (एडवोकेट), कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संतोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरौत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यनारायण साहनी एवं सुधीर कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, अशोक जाटव, मधुप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, प्रीति सिंह, गीता शास्त्री, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल तिवारी, पिंटू जायसवाल, प्रमील पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page