Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म पर मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। शाम करीब 4:45 बजे एक किशोर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22356 चंडीगढ़–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जब स्टेशन से गुजर रही थी, तभी किशोर अचानक उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के समय स्टेशन से गुजर रहे जिगना गांव निवासी विकास बिंद ने तत्काल आसपास के लोगों और जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जीआरपी को मृतक की जेब से एक स्कूल डायरी मिली, जिससे उसकी पहचान विशाल विश्वकर्मा (15 वर्ष) के रूप में हुई। वह चंदौली जनपद के थाना धीना क्षेत्र के जिगना गांव का निवासी था और स्वर्गीय विष्णु विश्वकर्मा का पुत्र था। विशाल कक्षा 10 का छात्र था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

Advertisement

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां धनजीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page