Connect with us

वाराणसी

शरारती तत्वों ने पुआल में लगाई आग, हजारों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव में बीती रात शरारती तत्वों द्वारा पशुओं के चारे के लिए रखे पुआल के ढेर में आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में किसानों की लगभग 25 हजार रुपये से अधिक की पुआल की बंधे हुए गांठ जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने आज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज करा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Loading...

जानकारी के अनुसार कछवारोड पुलिस चौकी अंतर्गत गुड़िया गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे किनारे स्थित प्रोजेक्ट माला स्कूल के पीछे यह घटना घटित हुई। गुड़िया गांव निवासी तारा शंकर बिन्द और संकठा प्रसाद बिन्द ने अपने पशुओं के लिए हाईवे किनारे पाही बनाकर पुआल का ढेर रख चारा के लिए  इकट्ठा कर रखा था।

देर रात किसी शरारती तत्व ने पराली के ढेर में आग लगा दी। आग लगते ही देखते ही देखते चारों ढेर जलकर राख हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किसानों का कहना है कि पराली पशुओं के चारे के लिए रखी गई थी, जिसके जल जाने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page