गाजीपुर
खानपुर पुलिस ने पिकअप से चार गोवंश बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। थाना खानपुर पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार गोवंश बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिलौनी के रास्ते कुछ लोग पिकअप वाहन में गोवंश लादकर चंदौली के रास्ते बिहार ले जाने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 16 मार्च 2026 को रात करीब 01:25 बजे वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से चार गोवंश बरामद हुए। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र राजेंद्र (उम्र लगभग 19 वर्ष) तथा जितेंद्र पुत्र भोला (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम रेहारी, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन संख्या UP63BT5438 तथा चारों गोवंश बरामद किए।
इस संबंध में थाना खानपुर में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह के साथ हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अविनाश, विजय यादव, अंकुर सोनकर तथा चालक कांस्टेबल नागेंद्र कुमार शामिल रहे।
