Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करते समय आपस में टकराए छात्र

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र में नाबालिग छात्रों द्वारा सड़कों पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार बाइक चलाने का शौक हादसों का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को भैदपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक से स्टंट कर रहे तीन स्कूली छात्र आपस में टकराकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए। तीनों घायलों ने कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र स्कूल से घर लौटते समय तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे और स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान धनंजय कुमार (18) निवासी रघुनाथपुर, संदीप कुमार (19) निवासी सबलपुर और शिवम यादव (18) निवासी देवरिया के रूप में हुई है।

Loading...

स्थानीय लोगों ने पुलिस से नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने की अनुमति न दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page