गाजीपुर
वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। थाना जमानियां पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे 3 गोवंश के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामनिवास राम निवासी करजरा थाना धीना जनपद चंदौली तथा सुनील कुमार उर्फ रामभजन राम पुत्र सत्यनारायण राम निवासी अहिकौरा थाना धानापुर जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वध के लिए ले जाए जा रहे 3 गोवंश (2 गाय व 1 बछड़ा) तथा 2 पिकअप वाहन बरामद किए हैं।
इस संबंध में थाना जमानियां में मु0अ0सं0 73/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह शामिल रहे।
