गोरखपुर
कार की टक्कर से दुकानदार की मौत
Loading...
Loading...
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार के पास बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर रविवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात कार की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रामूडीहा गांव निवासी रामगोविंद कश्यप (42) रविवार रात बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क की दूसरी लेन में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Loading...
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में उनका बेटा सूरज और दो बेटियां चांदनी (25) तथा स्नेहा (17) हैं।
Continue Reading
