Connect with us

गोरखपुर

बिना भर्ती कराए मरीजों के नाम पर कराया बीमा भुगतान, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर बीमा क्लेम का भुगतान कराने के मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम सिंह व पुलिस टीम ने थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 150/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त ताहीर खान पुत्र बरकतुल्लाह निवासी गेहुआसागर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

Loading...

पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र में स्थित डीसेन्ट हॉस्पिटल के संचालक और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी तथा कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के हेल्थ बीमा धारकों का बिना अस्पताल में इलाज कराए ही हेल्थ क्लेम के रूप में लाखों रुपये का भुगतान अवैध तरीके से करा लिया। इस शिकायत के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त ताहीर खान के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में पहले से भी इसी तरह के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 591/2025 तथा 597/2025 में भी धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page