Connect with us

चन्दौली

प्रेरक सिनेमा से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘द’ गुरुकुलम स्कूल में हुआ विशेष आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। द गुरुकुलम स्कूल वाराणसी में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए “सिनेमा डिलाइट – इंस्पायरिंग जर्नी थ्रू ‘हेलो बच्चों’” विषय पर एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के एम.एफ. हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 9 एवं 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिनेमा की सकारात्मक और प्रेरणादायक दुनिया से परिचित कराना तथा उनके भीतर रचनात्मकता, संवेदनशीलता और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नेहा भारती ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को “हेलो बच्चों” के माध्यम से सिनेमा की प्रेरणादायक यात्रा और उससे जुड़े सामाजिक व नैतिक संदेशों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की अनुशासन व्यवस्था और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी शिक्षकों की टीम ने संभाली। परिषद सदस्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के आवागमन और सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

तकनीकी व्यवस्थाओं के अंतर्गत स्मार्ट बोर्ड व आईटी टीम द्वारा प्रस्तुति को आकर्षक बनाया गया। वहीं ध्वनि व्यवस्था, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से कार्यक्रम के महत्वपूर्ण क्षणों को सहेजा गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक मूल्यों का विकास होता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page