गाजीपुर
ट्रक और टैक्टर में टक्कर से दो लोग बुरी तरह घायल
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर शुक्रवार को सुबह नैसारा गांव कट के पास तेज रफ्तार की ट्रक ने हाइवे के बीच में लगे पौधों को टैंकर से सिंचाई कर रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।जिसे ट्रैक्टर सहित पानी भरा टैंकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मुन्ना यादव व टैंकर पर बैठकर पौधों का सिंचाई कर रहा मजदूर जनार्दन यादव टक्कर के बाद बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को जिला जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मुन्ना यादव का ईलाज मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में तथा जनार्दन यादव की स्थिति गम्भीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया की घटनास्थल से ट्रैक्टर व ट्रक को थाने उठा लाई है। दोनों घायलों के घर वाले आ गये है। किसी ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
