गोरखपुर
जमीनी विवाद में चाची-भतीजी पर हमला, चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाभार निवासिनी ललिता पुत्री राम भवन की तहरीर पर पुलिस ने चांदनी देवी पत्नी अजीत, कविता पुत्री स्व घिसिआवन, शान्ति देवी पत्नी स्व घिसिआवन व त्रिभुवन पुत्र राम सुमेर निवासी भेलाभार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115( 2 ), 352, 351 (3 ) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाभार निवासिनी ललिता पुत्री राम भवन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते आठ मार्च को शाम करीब छः बजे चांदनी देवी, कविता, शांति देवी व त्रिभुवन ने दरवाजे के सामने मिलकर मुझे ललिता पुत्री राम भवन और मेरी चाची माधुरी देवी पत्नी राम भजन को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए, और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पिड़िता ललिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
