Connect with us

गोरखपुर

सहजनवा पुलिस ने 6 घंटे में खोजे दो गुमशुदा बच्चे, सकुशल परिजनों को सौंपा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गुमशुदा बच्चों की तलाश में सक्रिय रहे और तकनीकी साधनों की मदद से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एक महिला ने थाना सहजनवा में सूचना दी कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री और 7 वर्षीय पुत्र घर से लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना सहजनवा में मुकदमा अपराध संख्या 134/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और बच्चों की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य माध्यमों से बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब छह घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस अभियान में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, कांस्टेबल रूद्र सिंह तथा कांस्टेबल उमेश यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर की टीम शामिल रही, जिन्होंने मिलकर बच्चों की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page