गोरखपुर
मनबढ़ ने युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की दी धमकी, केस दर्ज
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली निवासी संजय सिंह पुत्र स्व. राम दरस सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अजय सिंह पुत्र स्व. जाडिया सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली निवासी संजय सिंह पुत्र स्व. राम दरस सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते छह मार्च को शाम सात बजे के करीब गांव के ही अजय सिंह पुत्र स्व. जाडिया सिंह मेरे दरवाजे पर आकर पूरे परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान-माल की धमकी देने लगा। जब मैं वीडियो बनाना शुरू किया तो भविष्य में मुझे पेट्रोल छिड़क कर जलाने की धमकी देने लगे। प्रार्थी काफी आहत और डरा-सहमा हुआ है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि संजय सिंह की तहरीर पर अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
