Connect with us

गोरखपुर

फर्जी हस्ताक्षर से पैतृक जमीन हड़पने वाला आरोपी गीडा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Published

on

Loading...
Loading...

गीडा (गोरखपुर)। जमीन हड़पने के लिए फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लेने वाले एक आरोपी को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मृतक पिता और भाई के नाम से फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पैतृक जमीन दूसरे के नाम ट्रांसफर करा दी थी। जब पीड़ित जमीन पर खेती करने पहुंचा तो उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल कलाम के खिलाफ थाना गीडा में मुकदमा संख्या 517/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 व 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपियों ने साजिश के तहत मृतक पिता और भाई के नाम से फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर कूटरचित दस्तावेज बनवाए और पैतृक व बैनामा की जमीन दूसरे के नाम दर्ज करा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित खेती करने जमीन पर पहुंचा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश जोशी और कांस्टेबल राजीव गौड़ शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page