गाजीपुर
पिता ने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा
Loading...
Loading...
भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी कपिल सिंह यादव ने अपने ही पुत्र दयाशंकर सिंह यादव के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बी,एन,एस धारा115/2,351(3),352 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पिता ने आरोप लगाया कि मेरा पुत्र दयाशंकर सिंह यादव शराब के नशे में होकर घर आया और मुझे रुपया मांगने लगा मेरे पास न होने के कारण मैंने उसे मना कर दिया इतने पर वह आग बबूला होकर डंडे से मेरे सिर और हाथों पर मारना शुरू किया और मारपीट कर मुझे बुरी तरह घायल कर दिया।
Loading...
इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया शेरपुर कला निवासी दयाशंकर सिंह यादव के खिलाफ पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
Continue Reading
