Connect with us

गाजीपुर

बंद रेलवे क्रॉसिंग क्रास कर जान जोखिम में डाल रहे बाइक सवार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद कई बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने का प्रयास करते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जल्दीबाजी और लापरवाही के कारण बाइक व साइकिल चालक बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालकर रेलवे लाइन पार कर लेते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फलस्वरूप कई लोगों की जाने भी जा चुकी है ‌।

उल्लेखनीय है कि रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के आवागमन के दौरान सुरक्षा के लिए फाटक बंद किया जाता है।लेकिन इसके बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी करते हुए जबरन निकलने की कोशिश करते हैं। इसी तरह की घटनाएं कई जगहों पर सामने आई हैं। जहां दोपहिया चालक बंद फाटक के नीचे से गुजरते हुए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदगंज क्रासिंग पर भी अक्सर यही स्थिति देखने को मिलती है। फाटक बंद होते ही कुछ बाइक सवार इंतजार करने के बजाय जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने लगते हैं। इससे वहां मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।रेलवे नियमों के अनुसार बंद फाटक के नीचे से गुजरना कानूनन अपराध है। इस तरह की हरकत करने वालों पर रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। जिसमें जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से रेलवे क्रासिंग पर सख्ती बढ़ाकर लोगों को जागरूक करने तथा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page