गाजीपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गाजीपुर की निधि यादव ने किया प्रतिभाग
लखनऊ/गाजीपुर। प्रदेश स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित “प्रगति 2026 आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रदेश के समस्त मंडलों से स्थान प्राप्त करने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय मजुई मर्दानपुर से कक्षा 7 की छात्रा निधि यादव तथा सुगमकर्ता सावित्री यादव, सहायक अध्यापिका एवं प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षा क्षेत्र सादात सीताराम यादव के नेतृत्व में पूरी टीम ने मनोयोग, जिम्मेदारी तथा दायित्वपूर्ण ढंग से कार्य किया।

कंपोजिट स्कूल मजुई मर्दानपुर, क्षेत्र सादात जनपद गाजीपुर द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय एवं ब्लाक के साथ-साथ जिले और मंडल का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में सक्रिय नेतृत्व का श्रेय शिक्षा क्षेत्र सादात के खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव को विशेष रूप से जाता है।
