Connect with us

गोरखपुर

गोला तहसील सभागार में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सी ओ गोला दरवेश कुमार तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य नायब तहसीलदार  बीसी चौहान ने  आए हुए फरियादियों की पीड़ा को विधिवत सुना और निस्तारण करने  का भरपूर प्रयास किया। इस समाधान दिवस पर अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित रहे।पुलिस, विकास  पेंशन नलकूप बिजली  विभाग  से  भी  संबंधित मामले आए ।

इस समाधान दिवस पर कुल 69 मामले आए ।जिसमें मात्र पांच मामलो का निस्तारण हुआ।शेष मामलों को प्रकरण से संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

Loading...

इस अवसर पर रमेश कुशवाहा सुनील कुमार सोनी  संजय कुमार सुनील कुमार यादव अमित कुमार राय कृष्ण कुमार यादव  उदयशंकर राय   लल्लन प्रसाद  राजस्व निरीक्षक  लालजी शर्मा राम मूर्ति वर्मा  रमेश पांडे चंद्रमणि चौरसिया  राजेश सिंह अरविंद कुमार गिरजेश यादव  आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page